लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के नीमच में बवाल, दो गुटों में झड़प, पथराव और आगजनी के बाद धारा 144 लागू, कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2022 09:24 IST

नीमच के एसपी ने कहा कि झड़प के दौरान, कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 3-4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ लोगों ने एक दरगाह के पास भगवान हनुमान की एक मूर्ति रख दी थीइस बात को लेकर पुराने कचारी क्षेत्र में दो समूहों में झड़प हो गई

नीमचः मध्य प्रदेश के नीमच में दो गुटों में सोमवार रात जमकर पथराव और झड़पे हुईं जिसके बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए वहां धारा 144 लागू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक दरगाह के पास भगवान हनुमान की एक मूर्ति रख दी थी, जिसके कारण पुराने कचारी क्षेत्र में दो समूहों में झड़प हो गई थी। नीमच के एसपी ने कहा कि झड़प के दौरान, कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 3-4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग यहां जमा थे उनमें बहसबाजी चल रही थी इसलिए दोनों पक्षों को कंट्रोल रूम बुलाया गया था लेकिन तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। फिलहाल पुलिस अधिकारी वीडियो फुटेज के जरिए अराजकतत्वों की तलाश में जुटे हैं।

नीमच के एसपी ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद नीमच में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू हो चुका है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार