लाइव न्यूज़ :

सांसद नवनीत राणा 'मातोश्री' के सामने पढ़ेंगी हनुमान चालीसा, महाराष्ट्र की सियासत हुई गर्म

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 22, 2022 19:50 IST

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अपने विधायक पति रवि राणा के साथ ऐलान किया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद नवनीत राणा ने कहा कि वो मुख्यमंत्री आवास 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा की पाठ करेंगीइस ऐलान के बाद मुंबई पुलिस ने राणा दंपत्ति के खिलाफ निरोधक आदेश जारी कर दिया हैसांसद राणा के पति और निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा कि शिवसेना सत्ता के स्वार्थ में हिंदुत्व को भूल गई है

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अपने विधायक पति रवि राणा के साथ ऐलान किया है कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी।

इसके साथ ही सांसद राणा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें चाहे कितनी भी विरोध का सामना करना पड़े लेकिन वो सीएम आवास के बाहर हनुमान चालीसा की पाठ जरूर करेंगी।

शुक्रवार को मुंबई पहुंचे राणा पति-पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, "विपक्ष की परवाह किए बिना हम सीएम हाउस यानी मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।"

इस घोषणा के बाद मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में राणा दंपत्ति के खिलाफ निरोधक आदेश जारी कर दिया है। नवनीत राणा के इस घोषणा की शिवसेना की कड़ी आलोचना की है।

विधायक रवि राणा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि सीएम आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से संकट समाप्त हो जाएगा। रवि राणा ने कहा कि शिवसेना ने सत्ता के स्वार्थ में हिंदुत्व को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वो मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ केवल इसलिए कर रहे हैं ताकि शिवसेना को हिंदुत्व की याद दिला सकें।

इसके साथ ही राणा ने कहा कि हम मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे करके रहेंगे। निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा कि अगर आज के दिन दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जीवित होते तो इस काम के लिए हमारा स्वागत होता, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है।

रवि राणा ने पत्रकारों से कहा कि वो सीएम आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते समय कानून-व्यवस्था का पूरी तरह से पालन करेंगे और उस दौरान मुंबईवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

अपनी बात कहते हुए राणा ने बार-बार बालासाहेब ठाकरे को याद किया और कहा, "अगर उनके विचारों का कोई शिवसैनिक आज होता तो वो भी हमारे साथ आकर हनुमान चालीसा का पाठ करता। मैं यहां बजरंगबली के नाम से आया हूं। शिवसैनिकों ने मुझे मुंबई में पैर नहीं रखने की धमकी दी थी तो अब मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं मुंबई में आ गया हूं।"

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील