लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पांच दशक पुराने मजार को भगवा रंग से पोता गया, विरोध के बाद मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: March 14, 2022 07:02 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सेमरी-हरचंद रोड़ स्थित मजार पर शनिवार-रविवार की रात्रि को तोड़फोड़ करने और केसरिया रंग पोतने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देनर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सेमरी-हरचंद रोड़ स्थित मजार का मामला।पुलिस को शनिवार-रविवार की रात्रि को तोड़फोड़ करने और केसरिया रंग पोतने की सूचना मिली।घटना के सामने आने के बाद मुस्लिमों के एक समूह ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया।

नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में एक खेत पर स्थित हरे रंग से पुता हुए एक मजार का कुछ हिस्सा रविवार को भगवा रंग से पुता हुआ मिला। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सेमरी-हरचंद रोड़ स्थित मजार पर शनिवार-रविवार की रात्रि को तोड़फोड़ करने और केसरिया रंग पोतने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

इस घटना के सामने आने के बाद मुस्लिमों के एक समूह ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने पांच दशक पुराने मजार को भगवा रंग से रंगा।

पुलिस ने कहा कि शनिवार रात को इस कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Madhya PradeshCrimePolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार