लाइव न्यूज़ :

सपा नेता आजम खान के बड़े बेटे अदीब के खिलाफ MP-MLA कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2023 13:26 IST

इस मामले में आजम खान के अलावा 11 लोग आरोपी है। रिपोर्ट के मुताबिक किसानों की जमीन को कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़ा है। साल 2019 में किसानों की जमीन जबरन कब्जाने के मामले में अजीमनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था।मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया।

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के बड़े बेटे अदीब खान के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने वारंट जारी किया है।अदीब के अलावा सपा विधायक नसीर खां सहित 6 के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया हुआ है। मामला किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़ा है। कोर्ट ने मामले में समन जारी कर आज पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अदीब कोर्ट नहीं पहुंचे।

गौरतलब है कि साल 2019 में किसानों की जमीन जबरन कब्जाने के मामले में अजीमनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आजम खान के अलावा 12 लोग आरोपी है। रिपोर्ट के मुताबिक इनपर किसानों की जमीन को कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने का आरोप है। 

रामपुर की  स्थानीय अदालत ने 1 मार्च को सपा विधायक नसीर अहमद खान, वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की बहन और बड़े बेटे तथा अन्य को शत्रु संपत्ति के अतिक्रमण के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने कहा था कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर शत्रु संपत्ति के अतिक्रमण के मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया। कुछ आरोपी पूर्व में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुए।

उन्होंने कहा था, ‘‘जिन लोगों को चार मार्च को अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत ने समन भेजा है उनमें मौजूदा सपा विधायक नसीर अहमद खान, आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम खान, आजम खान की बहन निखत अफ़लाक और दो अन्य शामिल हैं।’’

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार