लाइव न्यूज़ :

मप्र : नाबालिग लड़के को लगाया गया कोविड-19 टीका, हालत बिगड़ी, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:37 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की अंबाह तहसील के बाग का पुरा इलाके में 16 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया, जिसके बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। घटना के एक दिन बाद रविवार को अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।इस संबंध में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चलेगा कि नाबालिग किशोर को कैसे टीका लगाया गया? सूत्रों ने बताया कि कमलेश कुशवाहा के बेटे पिल्लू को शनिवार को मुरैना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर एक टीकाकरण केंद्र में यह टीका लगाया गया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे और उसके मुंह से झाग आना शुरू हो गया।उन्होंने बताया कि अंबाह में डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।किशोर के बीमार पड़ने के बाद उसके परिवार ने टीकाकरण केंद्र में हंगामा मचाया।मुरैना जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए डी शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ कहा, ‘‘नाबालिग लड़के को कोविड-19 रोधी टीका कैसे दिया गया? इसका पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।’’उन्होंने कहा कि पिल्लू के आधार कार्ड की जांच की जाएगी।पिल्लू के आधार कार्ड के मुताबिक वह 16 साल का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप