लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: इंजीनियर युवक का धर्म परिवर्तन कर बनाया गया मुस्लिम-रखा गया फहीम खान नाम, आरोपी आलिम पर लगे गंभीर आरोप

By आजाद खान | Updated: November 19, 2022 16:48 IST

वहीं इस मामले में युवक ने पुलिस से शिकायत की है और आरोप लगाया है कि उसका धर्म बदलकर उसका नाम भी बदला गया है। इस पूरे आरोप को आरोपी आलिम ने गलत बताया है और कहा है कि युवक खुद उसके पास आया था और मस्जिद गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के खंडवा में एक युवक के धर्म बदलने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि परेशान युवक का ब्रेनवॉश कर उसे मुस्लिम बनाया गया है। इस आरोप को आरोपी आलिम ने गलत बताया है और कहा कि युवक खुद उसके पास आया था।

भोपाल: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक का धर्मांतरण उसे मुस्लिम बनाने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि परेशान युवक की हालत का फायदा उठाकर उसका धर्म बदला गया है। इस मामले में आरोपी आलिम के खिलाफ केस भी हुआ है। 

वहीं इस पूरे मामले में आरोपी आलिम का कहना है कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहा है, उसने युवक को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा था बल्कि युवक खुद मस्जिद आया था। 

क्या है पूरा मामला

खंडवा जिले का रहने वाला इंजीनियर अक्षय गौर ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान था जिस कारण वह काफी तनाव में था। इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल रही थी और घर के कुछ हालात के कारण वह काफी परेशान रहता था। ऐसे में एक दिन आरोप आलिम अमीनुद्दीन कादरी से उसकी मुलाकात हुई और पीड़ित ने आरोपी को उसके बारे में सबकुछ बताया। 

आरोप है कि पीड़ित की बात सुनने के बाद आरोपी आलिम ने युवक को हिंदू धर्म छोड़ने और इस्लाम घर्म अपनाने की बात कही थी। इसके बाद आलिम की बातों में आकर युवक मस्जिद जाने लगा जिसके बाद उसे कलमा पढ़ाकर मुस्लिम बनाया गया फिर उसे हर रोज नमाज पढ़ने लगा और लोगों को इस्लाम की दावत देने लगा।

यही नहीं आरोप यह भी है कि उसे यह भी कहा गया कि इस्लाम ही सबसे सही और अच्छा धर्म है और अल्लाह की इबादत करने के लिए उसे जन्नत भी मिल सकती है। 

ऐसे हुआ मामला का खुलासा

युवक ने यह भी कहा वह मस्जिद जाने लगा और नमाज भी पढ़ता रहा और इस बीच उसका नाम भी बदला गया और उसे उसका नाम मो. फहीम खान रखने को कहा गया। इस पर बोलते हुए युवक ने आगे बताया कि जब उसने इस बात का फेसबुक पर खुलासा किया और बताया कि वह इस्लाम धर्म कबूल चूका है साथ उसका उसका नाम भी रखा गया तो ऐसे में उसके दोस्तों ने उसकी मदद की और पूजा अनुष्ठान कर उसका धर्म बदलवाया। 

पीड़ित ने बताया कि उसके दोस्तों ने महादेवगढ़ के एक शिव मंदिर में ले गए और पूजा कर गंगाजल पिलाया फिर उसका धर्म बदला और इसके साथ उसकी काउंसिलिंग भी की है। पीड़ित ने यह आरोप लगाया कि आलिम ने उसका ब्रेनवॉश किया है और फिर उसका धर्म बदला है। 

ऐसे में पुलिस ने आरोपी आलिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले में आलिम ने खुद को बेगुनाह बताया है कि कहा है कि उस पर झूठे आरोप लगाया गया है। आमिल में यह भी दावा किया कि युवक खुद चलकर मस्जिद आया था।  

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार