लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय ने नकली, मिलावटी दवाओं की बिक्री के मामले में प्रदेश सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:42 IST

Open in App

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नकली और मिलावटी दवाओं के संबंध में वर्ष 2016 से 2020 के बीच दर्ज मामलों की संख्या पर राज्य सरकार को दो सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायमूर्ति वीके शुक्ला की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार से ड्रग इंस्पेक्टरों के रिक्त पदों की ताजा स्थिति भी बताने को कहा है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान इन दो मुद्दों पर जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय की मांग की सरकारी वकील की अपील को मंजूर किया था। मिश्रा ने कहा, ‘‘ पिछले 10-15 साल में नकली और मिलावटी दवाओं की बिक्री का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही इस संबंध में प्रदेश में कोई छापा मारा गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया से आरटीआई के एक जवाब में यह खुलासा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज