लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय ने शाही परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की याचिका पर पन्ना राजमाता से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 14:48 IST

Open in App

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने पन्ना की पूर्ववर्ती रियासत की राजमाता दिलहर कुमारी को नोटिस जारी कर उन्हें अपने बेटे महाराजा राघवेंद्र सिंह की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है। याचिका में राघवेंद्र सिंह और शाही परिवार के चार अन्य सदस्यों ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति ए के शर्मा की एकल पीठ ने बुधवार को इस याचिका पर नोटिस जारी किया और प्रदेश सरकार को चार सप्ताह बाद अगली सुनवाई में केस डायरी पेश करने का भी निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं के वकील राजेश पटेल ने कहा कि राघवेंद्र सिंह और शाही परिवार के चार अन्य सदस्यों ने दिलहर कुमारी की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पन्ना जिले के कोतवाली पुलिस थाने में इस साल जुलाई में राजमाता की बहू जितेश्वरी देवी और अन्य के खिलाफ भादवि की धारा 506 (आपराधिक धमकी), और धारा 458 (क्षति आदि की तैयारी करके रात में छिपकर गृह-अतिचार या गॄह-भेदन करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पटेल ने कहा कि याचिकार्ताओं ने याचिका में आरोप लगाया है कि पन्ना की अदालत में लंबित शाही परिवार की संपत्ति से संबंधित एक मामले में दिलहर कुमारी उन पर अनुचित दबाव डालना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि याचिका में कहा गया है कि उनके (याचिकाकर्ताओं) खिलाफ झूठी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाही परिवार में विशेषकर दिलहर कुमारी और जितेश्वरी देवी के बीच करोड़ों की संपत्ति और हीरों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। महल के सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष पन्ना में एक ही शाही महल में रहते हैं। पुलिस ने जितेश्वरी देवी को अपनी सास पर पिस्टल तानने और 19 जून की रात को मारपीट करने के आरोप में जुलाई में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज