लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: कर्मचारियों को तोहफा, 4 फीसदी डीए वृद्धि का आदेश जारी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 15, 2024 17:28 IST

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को खुश करने का काम किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को 4% दिए वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के कर्मचारियों के गुड फ्राइडे,4 फीसदी डीए बढ़ाप्रदेश में कर्मचारियों का डीए अब बढ़कर 46 फीसदी हुआ

MP कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। राज्य सरकार के जारी आदेश के बाद प्रदेश में अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फ़ीसदी हो गया है। राज्य सरकार के जारी आदेश के मुताबिक महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। इसका भुगतान 1 अप्रैल से होगा।

सीएम मोहन यादव ने जारी आदेश पर कहा-

 

 वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महंगाई भत्ता का आदेश जारी होने के बाद कहा है की मध्य प्रदेश सरकार अधिकारी कर्मचारियों के लिए वर्तमान में महंगाई भत्ते की दर 42 से बढ़ाकर 46 फ़ीसदी कर रही है । यह सातवें वेतनमान के तहत 1 जुलाई 2023 से मध्य प्रदेश में लागू होगा।

 सीएम मोहन यादव ने बयान में कहा है कि कठिन समय में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते से पीछे मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को आने वाले दिनों में बड़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने पर बधाई दी है।

चुनाव की तारीखों के एलान से पहले सरकार का आदेश

दरअसल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता चुनाव की तारीखों के साथ लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग शनिवार को चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है और उससे पहले मोहन सरकार ने प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है। हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले के बाद भी केंद्र के कर्मचारियों की तुलना में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कम है। लेकिन चुनाव के पहले कर्मचारियों में महंगाई भत्ते को लेकर उठ रही मांग को थामने के लिए राज्य सरकार ने आचार संहिता के पहले आदेश जारी कर कर्मचारी को होली का तोहफा देने की कोशिश की है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो