लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने बागेश्वर धाम पहुंचे कांग्रेस नेता कमल नाथ, लिया आशीर्वाद

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 21:56 IST

धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान के बारे में पूछे जाने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है। बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने संविधान बनाया। यही भारत का संविधान है।"

Open in App
ठळक मुद्देपंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने के बाद कमल नाथ ने कहा, महाराज जी सभी को आशीर्वाद देते हैं और वे मुझे भी दिया धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर उन्होंने कहा, देश संविधान से चलता है13 फरवरी से 18 फरवरी तक हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर बागेश्वर धाम में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है

छतरपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को बागेश्वर धाम का दौरा किया और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने कहा, मैंने छिंदवाड़ा में 101 फीट से अधिक ऊंचाई का हनुमान मंदिर बनवाया है। मैं आज यहां राज्य की सुरक्षा की कामना हेतु भगवान हनुमान की पूजा करने आया था। आज मध्यप्रदेश में जो चुनौतियां हैं, आइए हम सब मिलकर इन चुनौतियों का सामना करें। महाराज जी सभी को आशीर्वाद देते हैं और वे मुझे भी आशीर्वाद देते हैं।”

धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है। बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने संविधान बनाया। यही भारत का संविधान है।" यहां 13 फरवरी से 18 फरवरी तक हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर बागेश्वर धाम में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 18 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे। 

बता दें कि अपनी घर वापसी की मुहिम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री कांग्रेस नेताओं के निशाने पर चुके हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रायपुर में हो रहे कार्यक्रम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से घर वापसी और धर्मांतरण की बात करते हुए एक बाबा रायपुर में दिखाई दे रहे हैं। सीएम ने यहां पूछा था कि अगर किसी मुसलमान या ईसाई की घर वापसी कराई जा रही है तो उसे किस वर्ण में रखा जा रहा है? उनकी शादी किस वर्ण में होगी?  

टॅग्स :Kamal NathMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार