लाइव न्यूज़ :

मप्र : मादा तेंदुए को उपचार के बाद प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 12:41 IST

Open in App

भोपाल, 24 अक्टूबर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में ढाई महीने पहले सरक्षित बचाकर लाई गई एक घायल मादा तेंदुए को उपचार के बाद शनिवार को प्राकृतिक रहवास सतपुड़ा बाघ अभयारण्य में छोड़ दिया गया है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि रायसेन मंडल के जुझारपुर बीट से इस मादा तेंदुए को नौ अगस्त 2021 को वन विहार लाया गया था। वन विहार में वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता और सहयोगी दल द्वारा सतत उपचार किया गया जिससे मादा तेंदुआ पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ हो चुकी मादा तेंदुए को सतपुड़ा बाघ अभयारण्य की मटकुली रेंज में वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि वन विहार प्रबंधन द्वारा पिछले वर्ष के दौरान दो बाघ, तीन तेंदुए और एक भालू का उपचार कर इन्हें प्राकृतिक रहवास में छोड़ा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह