लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में सीएम केसीआर के खिलाफ गरजे शिवराज, कहा- 'इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा...',

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2022 18:16 IST

मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केसीआर को लेकर कहा, 'मैं समझता था के. चंद्रशेखर राव दमदार आदमी है परन्तु वे तो दुमदार निकले। इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा... ये इतना डरा हुआ है कि हमारे अध्यक्ष को जेल में डाल देता है, ये कायर आदमी करता है।'

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में संजय कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ था बीजेपी का कार्यक्रमशिवराज ने संजय कुमार की गिरफ्तारी को बताया 'धर्मयुद्ध'

हैदराबाद:तेलंगाना में अपने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री केसीआर पर हमलावर बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर शब्दों के तीखे बाण चलाएं। शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केसीआर को लेकर कहा, 'मैं समझता था के. चंद्रशेखर राव दमदार आदमी है परन्तु वे तो दुमदार निकले। इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा... ये इतना डरा हुआ है कि हमारे अध्यक्ष को जेल में डाल देता है, ये कायर आदमी करता है।'

बता दें कि तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सीएम शिवराज सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि केसीआर हम बिरयानी नहीं हैं जो खा जाओ। सुन लो केसीआर, मैं शिवराज सिंह चौहान हूं। मैं बोल रहा हूं कि जब तक तुम्हारी सरकार गिराकर धूल में नहीं मिलाएंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे!

उन्होंने कहा, हमारी पार्टी वर्षों से अन्याय के खिलाफ लड़ रही है, केसीआर से भी लड़ेगी। केसीआर के सपनों में संजय कुमार आते हैं। हम संघर्ष का ऐलान करने आये हैं, धर्मयुद्ध शुरू हो गया है, संजय जी आप जैसे कार्यकर्ताओं पर हमें गर्व है।

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को बीते रविवार की रात कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की रिमांड भेजा है। संजय कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर स्थित अपने कार्यालय में ‘जागरण दीक्षा’कार्यक्रम की योजना बनायी थी जिसके बाद उन्हें रात में पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। संजय यहां राज्य में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानतेलंगानाBandi Sanjay Kumarके चंद्रशेखर रावK Chandrasekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा