लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने किया कैबिनेट विस्तार, 28 में से 22 विधायक पहली बार बने मंत्री, जातिगत समीकरण का रखा गया ख्याल

By भाषा | Updated: December 25, 2018 18:45 IST

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को यहां राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Open in App

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को यहां राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रियों में दो महिलाएं, एक मुस्लिम एवं एक निर्दलीय शामिल हैं।इस मंत्रिमंडल में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ सीट) एवं मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिवंगत नेता सुभाष यादव के छोटे बेटे सचिन यादव (कसरावद सीट) को भी जगह मिली है। दोनों कांग्रेस के युवा चेहरे हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। सभी विधायकों ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली और सभी कैबिनेट मंत्री हैं।

दो महिला विधायकों को किया गया मंत्रिमंडल में शामिल 

प्रदेश में पिछले 15 साल बाद मुस्लिम समुदाय को आरिफ अकील (भोपाल उत्तर सीट) के रूप में मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जिन दो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें विजयलक्ष्मी साधौ (महेश्वर विधानसभा सीट) एवं इमरती देवी (डबरा विधानसभा सीट) शामिल हैं।वहीं, कमलनाथ ने वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी बनकर चुनाव लड़ा था। जायसवाल को छोड़कर मंत्रिमंडल में शामिल सभी विधायक कांग्रेसी हैं।

22 विधायक पहली बार मंत्री बने

जिन 28 मंत्रियों ने आज शपथ ली है, उनमें से छह विधायक पहले भी मध्य प्रदेश विधानसभा में मंत्री रह चुके हैं, जबकि 22 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।पूर्व में मंत्री रह चुके जिन विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली, उनमें डॉ. गोविन्द सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ एवं हुकुम सिंह कराड़ा शामिल हैं। वर्ष 1993 से 2003 के बीच वाली दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में ये सभी मंत्री रह चुके हैं।वहीं, जो 22 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं, उनमें तुलसी सिलावट, डॉ. प्रभु राम चौधरी, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, गोविन्द सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पानसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी सी शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल एवं तरूण भनोत शामिल हैं।पहली बार मंत्री बने तुलसी सिलावट एवं डॉ. प्रभु राम चौधरी पूर्व संसदीय सचिव रह चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे मंत्रिमंडल में शामिल

मंत्री बने जयवर्धन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं और वह मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए राघौगढ़ सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।वहीं, मंत्री पद की शपथ लेने वाले सचिन यादव मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव का छोटा बेटा होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव के छोटे भाई हैं। वह लगातार दूसरी बार कसरावद सीट से विधायक बने हैं।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहली बार विधायक बने किसी भी सदस्य को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छह दिन बाद 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ अकेले ली थी।

कांग्रेस को 114 सीटें मिली 2018 के विधानसभा चुनाव में

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं। उसने बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। उसे फिलहाल कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं, भाजपा को 109 सीटें मिली हैं।मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।मध्य प्रदेश विधानसभा में मंत्रिमंडल में कुल 35 सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सहित 29 सदस्य इस मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। इस हिसाब से कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल में 6 और मंत्रियों को रख सकते हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र 7 जनवरी से शुरू होगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र