लाइव न्यूज़ :

MP: इंदौर में ৪৪ साल महिला ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 21, 2020 23:39 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना से प्रभावित मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में कोरोना के जटिलतम मरीजों का भी सफल उपचार कर उन्हें सकुशल नया जीवन जीने के लिये घर भेजा गया है।इन्हीं में से एक हैं ৪৪ वर्षीय महिला शालिनी बाई (परिवर्तित नाम) जो अभी तक सबसे अधिक उम्र की कोरोना संक्रमित मरीज हैं, साथ ही वह हार्ट पेशेंट भी हैं, जो कि कोरोना को हराकर सामान्य जीवन में लौट आई हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना से प्रभावित मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला जारी है। इंदौर में कोरोना के जटिलतम मरीजों का भी सफल उपचार कर उन्हें सकुशल नया जीवन जीने के लिये घर भेजा गया है। इन्हीं में से एक हैं ৪৪ वर्षीय महिला शालिनी बाई (परिवर्तित नाम) जो अभी तक सबसे अधिक उम्र की कोरोना संक्रमित मरीज हैं, साथ ही वह हार्ट पेशेंट भी हैं, जो कि कोरोना को हराकर सामान्य जीवन में लौट आई हैं।

ललितपुर उ.प्र. निवासी यह महिला फरवरी में इंदौर अपनी बेटी के यहां आईं। इसी बीच लॉकडाउन के चलते सभी परिवहन सेवाओं पर रोक लग गई और वह अपनी बेटी के यहां इंदौर में ही रुक गईं। इसी बीच परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आए और वह महिला भी संक्रमित हो गईं। उन्हें दो-तीन दिन हल्का सा बुखार रहा। उन्हें भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अरविन्दों मेडिकल कॉलेज में 08 मई को भर्ती करवाया गया। 

बिना भयभीत हुए उन्होंने प्रबल इच्छा शक्ति के बल पर कोरोना को हराया तथा अन्य लोगों को भी संबल प्रदान किया। सादगी, शाकाहार एवं प्रार्थना शुरू से ही उनके जीवन का आधार रहा और यही दिनचर्या उन्होंने अस्पताल में भी अपनाई।    शालिनी बाई कहती हैं कि अस्पताल में चिकित्सक, नर्स, वार्ड बॉय जी जान से हमारी सेवा में लगे रहे। मास्क लगाने में ही हमें इतनी गर्मी लगती है, फिर ये तो दिन-रात पीपीई किट में हमारी सेवा करते हैं, हम इन्हें नमन करते हैं। मैं सबसे यही कहना चाहती हूं कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें, क्योंकि कोरोना चल कर हमारे घर नहीं आता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण