लाइव न्यूज़ :

आईआईटी गुवाहाटी और कोयंबटूर के अमृता विश्व विद्यापीठम के बीच करार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:41 IST

Open in App

असम के गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-गुवाहाटी) ने सोमवार को बताया कि उसने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित निजी मानद् विश्वविद्यालय अमृता विश्व विद्यापीठम (एवीवी) के साथ दोनों संस्थानों के शैक्षणिक कार्यक्रम को और समृद्ध बनाने और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक आईआईटी-गुवाहाटी के निदेशक प्रोफेसर जी सीताराम और एवीवी के कुलपति डॉ.वेंकट रंगन ने इस संबंध में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते हुए प्रोफेसर सीताराम ने कहा, ‘‘ कई नये अंतर-विषय अनुसंधान उभरने एवं अत्याधुनिक उपकरणों वाले शैक्षणिक केंद्र की मदद से आईआईटी गुवाहाटी अतिरिक्त जोश के साथ देश की सेवा करने के लिए तत्पर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों संस्थानों की आपसी साझेदारी से अनुसंधान और शिक्षण को नयी ऊंचाई पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक आईआईटी-गुवाहाटी और एवीवी अपने शिक्षकों, विभागों और अनुसंधान केंद्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे। एवीवी के कुलपति ने कहा,‘‘यह दोनों स्थानों के लिए ऐतहासिक क्षण है जो सार्वजनिक और निजी भागीदारी के तहत एक साथ आकर शिक्षण और अनुसंधान में बेहतर करने को कृतसंकल्प हैं।’’ गौरतलब है कि आईआईटी-गुवाहाटी की स्थापना 2014 में हुई थी और विश्व अनुसंधान रैंकिंग में इसका 41वां स्थान है।वहीं यूजीसी ने वर्ष 2003 में एवीवी को मानद् विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। भारत सरकार के संस्थागत रैंकिंग ढांचे में एवीवी का चतुर्थ (विश्वविद्यालय श्रेणी में) स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर