लाइव न्यूज़ :

सब्सिडी पर दिल्ली-एनसीआर में अब तक पांच हजार टन प्याज बेच चुकी है मदर डेयरी

By भाषा | Updated: September 29, 2019 17:46 IST

मदर डेयरी के सफल कारोबार को देखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि हमने 20 टन प्याज रोजाना बेचकर शुरुआत की और अब हर दिन 150 से 200 टन प्याज बेचे जा रहे हैं। ज्यादातर माल नासिक का है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी वाली दर से पांच हजार टन प्याज बेच चुकीदिल्ली समेत देश के कई इलाकों में प्याज की कीमतें 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी

मदर डेयरी अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी वाली दर से पांच हजार टन प्याज बेच चुकी है। कंपनी की योजना आने वाले समय में आपूर्ति बढ़ाने की है ताकि उपभोक्ताओं को प्याज खरीदने के लिये लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ा।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में प्याज की कीमतें 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी हैं। केंद्र सरकार ने इसे देखते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये सुरक्षित भंडार से 50 हजार टन प्याज बाजार में उतारने का निर्णय लिया है।

दिल्ली में मदर डेयरी, नाफेड और एनसीसीएफ सब्सिडी पर प्याज की बिक्री कर रही हैं। मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक संग्राम चौधरी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम अपने सफल स्टोरों के बाहर प्याज खरीदने वाले उपभोक्ताओं की लंबी कतारों से चिंतित हैं। हम आने वाले दिनों में मात्रा और बढ़ाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों में यह तेजी तात्कालिक है तथा जब नवंबर से खरीफ फसलों की आवक शुरू होगी तब धीरे-धीरे इसमें नरमी आने लगेगी। देश में प्याज की कोई कमी नहीं है। चौधरी ने कहा कि मदर डेयरी अब तक सब्सिडी पर पांच हजार टन प्याज बेच चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से ये प्याज नाफेड के भंडार से लिये गये।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी बड़ी मात्रा है। हम बाजार को स्थिर और संतुलित बनाना चाह रहे हैं। हम इसे न मुनाफा,न घाटा के हिसाब से बेच रहे हैं। हमने अपने सफल बूथों के जरिये बाजार को संतुलित बनाने में हमेशा सरकार की मदद की है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।’’

मदर डेयरी के सफल कारोबार को देखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि हमने 20 टन प्याज रोजाना बेचकर शुरुआत की और अब हर दिन 150 से 200 टन प्याज बेचे जा रहे हैं। ज्यादातर माल नासिक का है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल