लाइव न्यूज़ :

देश भर के अधिकतर किसान एवं किसान यूनियन तीन नये कृषि कानूनों के समर्थन में खड़े हैं : तोमर

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:54 IST

Open in App

भोपाल, 24 अक्टूबर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि देश भर के अधिकांश किसान एवं किसान यूनियन केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के समर्थन में खड़े हैं और कुछ ही लोगों को इस मामले में मतभेद है।

मंत्री ने कहा कि वे जो भी प्रस्ताव लेकर आएंगे, उस पर केंद्र सरकार चर्चा जरूर करेगी।

तोमर ने खंडवा लोकसभा के ग्राम गुड़ीखेड़ा और पंधाना में चुनावी सभा में भाग लेने जाते वक्त एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा, ‘‘तीनों कृषि कानून, किसानों के भले के लिए लाये गये हैं और देश भर के अधिकांश किसान इन कृषि कानूनों के समर्थन में खड़े हैं। अधिकतर यूनियन भी इन कानूनों के समर्थन में खड़े हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कुछ लोगों को इस मामले में मतभेद है। उनसे भी हमने संवेदनशीलता के साथ चर्चा की है और आने वाले कल में जब भी वे चाहेंगे और प्रस्ताव लेकर आएंगे तो सरकार उनके प्रस्तावों पर चर्चा जरूर करेगी।’’

डीएपी खाद की कमी की चर्चा पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में तोमर ने कहा, ‘‘सामान्य तौर पर डीएपी उर्वरक की थोड़ी कमी है, क्योंकि हम डीएपी को आयात करते हैं और उसके भाव भी बढ़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में जब डीएपी के भाव बढ़े थे तो एक बैग पर 1200 रूपये सब्सिडी देने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय लिया था, जिससे किसानों पर भार न पड़े।

तोमर ने बताया कि अभी फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीएपी खाद की कीमतों में वृद्धि हुई है और 1650 रुपये प्रति बैग डीएपी पर सब्सिडी देने का निर्णय हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘डीएपी को मंगाया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि इसकी आपूर्ति ठीक से की जाये।’’

तोमर ने कहा, ‘‘मैं आपके माध्यम से किसानों से आग्रह करना चाहता हूं कि डीएपी आ रहा है और डीएपी मिलेगा। लेकिन हम सब लोगों को जो अन्य विकल्प हैं, उन विकल्पों का भी उपयोग करते रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों