लाइव न्यूज़ :

यूपी की जेल में बंद हैं सबसे ज्यादा इंजीनियर और पोस्ट-ग्रैजुएट कैदी, जानें इस मामले में दूसरे व तीसरे स्थान पर कौन?

By अनुराग आनंद | Updated: October 9, 2020 11:43 IST

उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र की जेल में सर्वाधिक पढ़े लिखे हुए लोग बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की जेल में 727 कैदी ऐसे हैं, ​जिनके पास टेक्निकल डिग्री है।भारत की जेलों में टेक्निकल डिग्री रखने वाले तकरीबन 3 हजार 740 कैदी बंद हैं।

नई दिल्ली: सामान्य तौर पर माना जाता है कि जहां जितने पढ़े लिखे लोग होंगे वहां उतना कम अपराध होगा। लेकिन, यह भी सच है कि कई बार बेरोजगारी की स्थिति में खाली बैठे हुए पढ़े लिखे लोग भी अपराध में संलिप्त हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। 

टाइम्स नाऊ की मानें तो राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के डेटा मुताबिक, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जेलों (jail) में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे कैदी बंद हैं। यही नहीं पढ़ें लिखे लोगों में से भी  ज्यादातर इंजीनियर या पोस्ट-ग्रैजुएट कैदी हैं।

रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र की जेल में सर्वाधिक पढ़े लिखे हुए लोग बंद हैं। इस रैंकिंग में कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। हर राज्य में बंद अपराधियों के मामले अलग-अलग तरह के हैं। किसी राज्य में हत्या, धमकी, मारपीट, लूट, अपहरण, रेप के मामले अधिक हैं। तो कहीं छेडछाड़, रेप, नशा खुरानी, चोरी, छिनतई आदि से जुड़े मामले अधिक हैं।  

उत्तर प्रदेश के जेल में बंद पढ़े-लिखे अपराधियों का आंकड़ा-

उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा इंजीनियर, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा धारक कैद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जेलों में टेक्निकल डिग्री रखने वाले तकरीबन 3 हजार 740 कैदी बंद हैं।

इनमें से सबसे ज्यादा यूपी की जेलों में हैं। उत्तर प्रदेश की जेल में 727 कैदी ऐसे हैं, ​जिनके पास टेक्निकल डिग्री है।

महाराष्ट्र व कर्नाटक में पढ़े-लिखे अपराधियों का आंकड़ा-

इसके बाद महाराष्ट्र में 495 कैदियों के पास जबकि कनार्टक के 362 कैदियों के पास टेक्निकल डिग्री है। भारत की जेलों में बंद 5282 कैदियों के पास पोस्टग्रैजुएट डिग्री है। इनमें से 2010 कैदी उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के जेलों में अलग अलग अपराध के चलते 3 लाख 30 हजार 487 कैदी सजा काट रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजेलबेरोजगारीएनसीआरबीमहाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए