लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना के 1500 से अधिक नए मामले आए सामने, मुख्यमंत्री व सात मंत्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:34 IST

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि संक्रमित पाये गये 1,530 लोगों में से 53 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इनमें से 1,351 लोग संक्रमितों के संपर्क में आये थे। कोविड-19 से 10 और मरीजों की मौत से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 156 तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्दे: केरल में लगातार चौथे दिन रविवार को कोविड-19 के 1,500 से अधिक नये मामले सामने आए।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के सात सहयोगियों के साथ शीर्ष अधिकारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

तिरुवनंतपुरम: केरल में लगातार चौथे दिन रविवार को कोविड-19 के 1,500 से अधिक नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले 44,415 तक पहुंच गए। इस बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के सात सहयोगियों के साथ शीर्ष अधिकारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिनमें से कई ने दूसरी बार जांच कराई है। 

स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि संक्रमित पाये गये 1,530 लोगों में से 53 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इनमें से 1,351 लोग संक्रमितों के संपर्क में आये थे। कोविड-19 से 10 और मरीजों की मौत से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 156 तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि विजयन, शैलजा और अन्य मंत्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो मलप्पुरम के जिला कलेक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को पृथक-वास में चले गए। 

दरअसल कुछ दिन पहले राज्य में विमान हादसे के बाद घटनास्थल पर गये मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के साथ उस समय कलेक्टर भी थे। सीएमओ के एक सूत्र ने रविवार को बताया, ‘‘इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही। हालांकि, ये सभी कुछ और दिनों तक पृथक-वास में रह सकते हैं।’’

विजयन और तीन अन्य मंत्रियों- शैलजा, ए सी मोइदीन और वी एस सुनील कुमार को शुक्रवार को एंटीजन टेस्ट में संक्रमित नहीं पाया गया था। इन चार के अलावा, मंत्रियों ई पी जयराजन, रामचंद्रन कदन्नपली, के टी जलील, टी पी रामकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन, मुख्य सचिव विश्वास मेहता और राज्य के पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहेरा मलप्पुरम कलेक्टर के गोपाल कृष्णन के प्राथमिक संपर्क में आने के बाद खुद को अलग कर लिया था। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 44,415 हो गए हैं, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 15,310 है। उन्होंने यह भी बताया कि 1,099 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28,878 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह