लाइव न्यूज़ :

जेल में क्षमता से अधिक कैदी, 2018 तक जेलों में कैदियों की कुल संख्या 4.68 लाख, स्वीकृत संख्या 3.83 लाखः कोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 20:44 IST

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘‘हम जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों और रिक्तियों को भरने के मुद्दों पर दो सप्ताह के बाद आदेश पारित करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत भारत में 1,382 जेलों में अमानवीय स्थितियों से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही है।शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति अमिताव रॉय समिति ने अपनी रिपोर्ट में देशभर की जेलों के समक्ष समस्याओं के बारे में रिपोर्ट दी है।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘अदालतों का प्रदर्शन’ जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या से जुड़ा है। न्यायालय ने कहा कि वह देश में 1,341 जेलों को प्रभावित करने वाले मुद्दे से निपटने के लिए दिशा-निर्देश पारित करेगा।

इन जेलों में कैदियों की संख्या 4.68 लाख है जबकि स्वीकृत संख्या 3.83 लाख है। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘‘हम जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों और रिक्तियों को भरने के मुद्दों पर दो सप्ताह के बाद आदेश पारित करेंगे।’’

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ए एन एस नादकर्णी ने जेलों में रिक्तियों को भरने और क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या तथा जेल सुधारों पर उच्चतम न्यायालय समिति की प्रांरभिक रिपोर्ट पर निर्देश के लिए समय देने का अनुरोध किया है। अनुरोध को स्वीकार किया जाता है। दो सप्ताह के बाद इसे रखें।’’

शीर्ष अदालत भारत में 1,382 जेलों में अमानवीय स्थितियों से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही है। शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति अमिताव रॉय समिति ने अपनी रिपोर्ट में देशभर की जेलों के समक्ष समस्याओं के बारे में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत में 30 नवम्बर, 2018 तक कुल 1,341 जेलें काम कर रही हैं और भारत में 30 नवम्बर, 2018 तक इन जेलों में कैदियों की कुल संख्या 4.68 लाख है जबकि स्वीकृत क्षमता 3.83 लाख है।’’ पीठ दो सप्ताह के बाद मामले की सुनवाई करेगी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयदिल्लीजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस