लाइव न्यूज़ :

छह राज्यों में रोजाना कोविड-19 के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और गुजरात सहित छह राज्यों में कोविड-19 के रोजाना नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 18,711 नए मामलों में से 84.71 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 10,187 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 2791 मामले जबकि पंजाब में 1159 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क में है जहां कोरोना वायरस के उपाचाराधीन मरीजों की संख्या ज्यादा है और जहां कोविड-19 के नए मामले बढ़ रहे हैं।

इसने महाराष्ट्र और पंजाब में उच्चस्तरीय टीम तैनात की है जहां रोजाना नये मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

कोविड-19 के रोजाना मामले जिन अन्य राज्यों में बढ़ रहे हैं उनमें कर्नाटक और तमिलनाडु भी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि रोजाना नए मामलों में आठ राज्यों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

भारत में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 1.84 लाख है जो कुल संक्रमण का 1.65 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हुई है।

नए मृतकों में 87 फीसदी छह राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि केरल में मौतों की संख्या 16 है। पंजाब में 12 लोगों की मौत हुई।

पिछले दो हफ्ते में दस राज्यों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई, जबकि 12 राज्यों में एक से 10 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो