लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए और बेड आरक्षित किए जा रहे हैं: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ दिल्ली में कोविड की स्थिति के मद्देनजर, कोविड मरीजों के लिए आरक्षित सामान्य और आईसीयू बेडों की संख्या कुछ अस्पतालों में बढ़ाई जा रही है। यह उपलब्धता में सुधार करेगा। हम करीब से निगाह रख रहे हैं और जरूरी कदम उठाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। कृपया सभी उपायों का पालन करें।”

इस बीच दिल्ली के 14 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित आईसीयू बेड भर गए हैं।

सरकार की ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप के मुताबिक, सरकारी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर से लैस 787 आईसीयू बेड हैं जिनमें से मंगलवार शाम छह बजे तक 278 भर गए हैं।

इसी के साथ, बिना वेंटिलेटर वाले 1229 कोविड-19 आईसीयू बेडों में से 379 भर गए हैं।

रोहिणी स्थित श्री अग्रसेन इंटरनेशल हॉस्पिटल (15 आईसीयू बेड) व जयपुर गोल्डन अस्पताल (छह आईसीयू बेड), शालीमार बाग स्थित मैक्स एसएस अस्पताल (पांच आईसीयू बेड) और फोर्ट्सि अस्पताल (पांच आईसीयू बेड) उन निजी अस्पतालों में शामिल हैं जहां वेंटिलेटर से लैस एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है।

द्वारका के वेकेंटश्वर अस्पताल, वसंत कुंज के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर और पंजाबी बाग के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में शाम छह बजे तक वेंटिलेटर से लैस सभी आईसूयी बेड भर गए हैं।

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 5784 बेड कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित हैं जिनमें से 1584 भर गए हैं।

इससे पहले दिन में, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “ कुछ निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। संख्या जल्द बढ़ाई जाएगी।”

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 992 नए मामले आए और नमूनों के संक्रमित आने की दर 2.70 फीसदी रही।

अधिकारियों ने कहा कि होली की वजह से सोमवार को कम नमूनों की जांच हुई जिस वजह से संक्रमण के मामलों की संख्या कम है।

दिल्ली में सोमवार को 1904 नए मामले आए थे जो बीते साढ़े तीन महीने में एकदिन में हुई सर्वाधिक बढ़ोतरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया