लाइव न्यूज़ :

Morbi Bridge Incident: सरकारी वकील एचएस पांचाल ने कहा, "ओरेवा कंपनी ने पुल की पुरानी जंग लगी केबलों को नहीं बदला, केवल फर्श बदलकर काम निपटा दिया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2022 15:20 IST

मोरबी हादसे में सरकारी वकील ने कहा कि 135 लोगों की जान लेने वाले 143 साल पुराने केबल पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ओरेवा कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई।

Open in App
ठळक मुद्देओरेवा कंपनी ने मोरबी के 143 साल पुराने केबल पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं निभाईएफएसएल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कंपनी ने पुल के जंग खा चुके केबलों को नहीं बदला थामोरबी पुल के रखरखाव के लिए निविदा प्रक्रिया नहीं हुई और टेंडर सीधे कंपनी को दे दिया गया

मोरबी: सियासी गलयारों में केबल पुल हादसे पर चल रही जंग के बीच अब यह मामला अदालत की चौखट पर भी पहुंच चुक है। अदालत से भी मोरबी हादस को लेकर कई सनसनीखेज बातें निकल कर सामने आ रही हैं। 135 लोगों की जान लेने वाले 143 साल पुराने केबल पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ओरेवा कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई, जिस कारण सैकड़ों लोगों की जान असमय चली गई। लेकिन इस अपराध के लिए ओरेवा कंपनी अकेले जिम्मेदार नहीं बल्कि मोरबी नगरपालिका भी इस संबंध में बराबर भागीदार नजर आ रही है।

ओरेवा कंपनीके खिलाफ आरोप उस और भी पुख्ता हो गये, जब मोरबी कोर्ट के अतिरिक्त लोक अभियोजक एचएस पांचाल ने खुलासा किया कि हादसे का शिकार हुआ केबल पुल का सही तरीके से मेंटेनेंस ही नहीं किया गया था इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सरकारी वकील एचएस पांचाल ने कहा, "एफएसएल रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने साफ कहा कि केबल (पुल का) जंग खा रहा था। एफएसएल के अधिकारी का प्रथम दृष्टया कहना है कि यह एक पुरानी केबल थी और पुल का बस फर्श बदला गया, केबल नहीं बदला गया और सही से मेंटेनेंस नहीं किया गया था।"

इसके साथ ही वकील एचएस पांचाल ने एक और खुलासा करते हुए पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ओरेवा कंपनी और जिला प्रशासन मोरबी के संबंध में कहा,  "रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने कहा कि निविदा प्रक्रिया नहीं हुई और अनुबंध सीधे आवंटित किया गया था।"

इसका सीधा मतलब यह हुआ कि ओरेवा कंपनी ने अपने रूतब और पहुंच का इस्तेमाल किया या फिर उसे पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी देने में भ्रष्टाचार किया गया। मामले में जांच के लिए गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने स्पेशल एसआईटी गठित की है, जो मामले की गहनता स जांच कर रही है।

लेकिन मोरबी पुल के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा कंपनी को देने के लि कई राजनीतिक दल भी सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मोरबी जिला प्रशासन न ओरेवा ग्रुप को मार्च 2022 से मार्च 2037 तक 15 साल के लिए इस पुल के मेंटनेंस की जिम्मेदारी दी थी। जिसे पुल के रखरखाव का कोई अनुभव नहीं था। इतना ही नहीं, मोरबी जिला प्रशासन ने घड़ी और सीएफएल बनाने वाली इस कंपनी को पुल के रखरखाव के साथ-साथ इसकी सफाई, सुरक्षा और टोल वसूलने का काम भी दिया था।

अब बात करते हैं राहत और बचाव कार्य के बारे में, जो अब भी अनवरत जारी है। इस संबंध में एनडीआरएफ क कमांडेंट प्रसन्ना कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बचाव अभियान लगातार जारी है। अगर अभी अन्य शव होते तो हमें मिल जाते, हमें लगता है कि अब कोई शव नहीं बचा है। ज़िला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 1-2 लोग अब भी लापता हैं। हम अन्य एजेंसियों के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मालूम हो कि मोरबी हादसे में चल रहे राहत कार्य में अब तक कुल 135 शव बरामद किए जा चुके हैं वहीं हादसे के शिकार हुए घायलों का इलाज मोरबी जिला अस्पताल में चल रहा है। पुल गिरने के बाद मामले में तेजी दिखाते हुए मोरबी पुलिस ने मामल में अभी तक 9 गिरफ्तारी की है, पुलिस की जांच अब भी जारी है और घटना के दोषियों की पहचान की जा रही है।

वहीं गुजरात सरकार ने मोरबी पुल हादसे के मार गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 नवंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है। जिस कारण आज पूरे गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके हुए हैं।

टॅग्स :गुजरातBJPएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण