लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, दोनों सदनों में हुई पांच-पांच बैठक

By अभिषेक पारीक | Updated: July 30, 2021 20:17 IST

बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधान परिषद और विधानसभा में भोजनावकाश से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सदस्यों के सारे सवालों का जवाब ऑनलाइन दे दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के अंतिम दिन ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, विधि और योजना जैसे विभागों के सवाल लिए गए। 

पटनाःबिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधान परिषद और विधानसभा में भोजनावकाश से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई। इस दौरान बिहार विधानसभा में इतिहास रचा गया। सदन में पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब आए। ऐसा पहली बार हुआ है कि सदस्यों के सारे सवालों का जवाब आनलाइन दे दिया गया। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन को दी।

विधानसभा की पहली पारी की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को बताया कि विधानसभा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सरकार ने जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सारे सवालों का जवाब दिलवाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, विधि, योजना एवं विकास जैसे विभागों के सवाल लिए गए। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने सौ फीसद सवालों के जवाब पहले ही दे दिए हैं। वहीं, विधान परिषद में भोजन अवकाश के पहले सदन की कार्यवाही हुई। इस दौरान प्रश्न उत्तर काल से लेकर शून्यकाल तक की कार्यवाही हुई। ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब लिया गया। इसके साथ विधान परिषद के लिए तय किया गया कार्यक्रम खत्म हो गया।

सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस सत्र में कुल 5 बैठकों का आयोजन किया गया था। इस सत्र के लिए कुल 183 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई। इनमें से 160 प्रश्नों को स्वीकृति प्रदान की गई। कुल 75 प्रश्न उत्तर लिए गए। वर्तमान सत्र के लंबित प्रश्नों को आगामी सत्र में सदन की मेज पर रखते हुए सरकार ने अनुशंसा की। इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 38 सूचनाएं प्राप्त की गई। वहीं विशेष ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन के कार्यक्रम पर लाए जाने के लिए स्वीकृत हुई। सभी सूचनाएं थी वह भी उचित की गई। बात की जाए शून्यकाल की तो कुल 39 सूचनाएं प्राप्त की गई, जिनमें से 38 सूचनाओं के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया और एक सूचना स्वीकृत की गई। वहीं, निवेदन की कुल 44 सूचनाएं प्राप्त हुई। सभी सूचनाएं स्वीकृत की गई। सभी 44 निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति के सुपुर्द किया गया। इस सत्र में नेशनल ई -विधान यानी कि नेवा के माध्यम से सदस्यों द्वारा छह तारांकित प्रश्न, 18 तारांकित प्रश्न और 3 अल्प सूचित प्रश्न दिए गए। नेवा के माध्यम से कुल 47 तारांकित और 11 अल्प सूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए।

 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार