लाइव न्यूज़ :

मानसून में आज आएगी तेजी, मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी, पांच राज्यों में ऑरेंज अर्लट

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2022 10:00 IST

आईएमडी ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून गतिविधि में अस्थायी मंदी थी, लेकिन यह मंगलवार से फिर से तेज हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 दिनों में गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई हैआईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी भविष्यवाणी की है

नई दिल्लीः मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को देश के लगभग सभी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की वजह से भारी बारिश होगी। अधिकारियों ने कहा कि मानसून गतिविधि में थोड़ी मंदी आई थी जिसमे मगंलवार को फिर से तेजी आएगी।

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग स्थानों पर 'भारी से बहुत भारी' बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने पांच जिलों इडुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में) और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समेत ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि “दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे भारत में होने के कारण, अधिकांश राज्यों में वर्षा की गतिविधि तेज हो गई है। मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मानसून गतिविधि में अस्थायी मंदी थी, लेकिन यह मंगलवार से फिर से तेज हो जाएगी।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागउत्तर प्रदेशपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां