लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस दिन होगी मॉनसून की पहली झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई राज्यों की जारी की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2023 08:39 IST

मौसम विभाग ने कहा कि शोध से पता चलता है कि केरल में मॉनसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून के आगमन में देरी नहीं है। साथ ही, इसका देशभर में होने वाली कुल वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य तारीख से एक सप्ताह बाद केरल पहुंचा था मॉनसून।यह केरल में पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में एक जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था।

नयी दिल्लीःदिल्लीवासियों को  मॉनसून की बारिश का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिन में मॉनसून की पहली बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने शनिवार बताया कि धीमी शुरुआत के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है। 

इन राज्यों में दस्तक दे चुका है मॉनसून

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है। आईएमडी के मुताबिक, आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक राजधानी पहुंच जाता है।

इन राज्यों में सोमवार तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना

गौरतलब है कि शनिवार यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा, ‘‘मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पंजाब में अगले दो दिन के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’

सामान्य तारीख से एक सप्ताह बाद केरल पहुंचा था मॉनसून

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 30 जून, 2021 में 13 जुलाई, 2020 में 25 जून, 2019 में 5 जुलाई और 2018 में 28 जून को मॉनसून ने राजधानी में दस्तक दे दी थी। इस साल, मॉनसून अपनी सामान्य तारीख एक जून से एक सप्ताह बाद आठ जून को केरल पहुंचा जो पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में एक जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था। विभाग ने कहा कि शोध से पता चलता है कि केरल में मॉनसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून के आगमन में देरी नहीं है। साथ ही, इसका देशभर में होने वाली कुल वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो