लाइव न्यूज़ :

Money laundering case: शिवसेना सांसद संजय राउत को झटका, कोर्ट ने ईडी हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2022 16:13 IST

Money laundering case: धन शोधन का मामला एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उससे संबंधित लेनदेन से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने इस मामले में राज्यसभा सदस्य संजय राउत को एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।केंद्रीय एजेंसी ने वर्षा राउत को समन भेजे थे।दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं।

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया। राउत की मुश्किलें बढ़ गई है। विशेष अदालत ने शिवसेना नेता संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पात्रा चॉल जमीन मामले में 22 अगस्त न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

अदालत ने गत बृहस्पतिवार को राउत की ईडी हिरासत की अवधि आठ अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी। अदालत ने कहा था कि ईडी ने धन शोधन मामले की जांच में ‘‘उल्लेखनीय प्रगति’’ की है। ईडी ने तब यह कहते हुए आठ और दिन की हिरासत मांगी थी कि उसने धन के लेनदेन में नयी जानकारियों का पता लगाया है।  

शिवसेना नेता को उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत कथित पात्रा चॉल पुनर्विकास घोटाले के सिलसिले में नौ घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराने के बाद शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से बाहर आई। उन्होंने ईडी कार्यालय से जाते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘ईडी अधिकारियों द्वारा पूछे गए सभी सवालों का मैंने जवाब दिया है।’’

वर्षा राउत ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने अभी उन्हें दोबारा नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि वह शिवसेना नहीं छोड़ेंगी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का समर्थन करती रहेंगी। वह उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले के सिलसिले में शनिवार सुबह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुई।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालयमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला