लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामला: महाराष्ट्र के गृह विभाग के उपसचिव गायकवाड़ ईडी के समक्ष हुए पेश

By भाषा | Updated: September 30, 2021 14:00 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में राज्य के गृह विभाग के उपसचिव कैलाश गायकवाड़ यहां बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए।

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में गृह विभाग के उपसचिव गायकवाड़ को समन जारी किया था। उन्होंने बताया कि गायकवाड़ पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई में निदेशालय के कार्यालय पहुंचे और जांच एजेंसी के अधिकारी उनका बयान दर्ज कर रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब से यहां करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय महाराष्ट्र पुलिस से जुड़े 100 करोड़ रुपए के रिश्वत एवं जबरन वसूली के कथित रैकेट की जांच कर रहा है। इस मामले के कारण देशमुख को इस साल अप्रैल में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने देशमुख पर कम से कम 100 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने और जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने देखमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) राकांपा नेता देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह