लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट से मिली जमानत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 11:43 IST

कोर्ट ने वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा को जमानत के अलावा 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का निर्देश भी दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को जमानत दे दी है। इसके साथ ही सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का निर्देश भी दिया है। तारिनी ग्रुप ऑफ कंपनीज के डॉयरेक्टर व प्रमोटर वकामुल्ला चंद्रशेखर को मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा था। 

क्या है वीरभद्र सिंह मनी लॉन्ड्रिंग केसबता दें कि साल 2015 में प्रवर्तन निदेशाल ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत वीरभद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के खिलाफ धनशोधन जांच के मामले में बीते साल करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की थी। ईडी के अलावा इस मामले में सीबीआई भी वीरभद्र सिंह से जुड़े मामले की जांच कर रही है।अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित यूनिवर्सल एप्पल एसोसिएट के मालिक चुन्नी लाल चौहान, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान, प्रेम राज और लवण कुमार को आरोपी बनाया गया है। जबकि आज सीबीआई की विशेष अदालत ने वीरभद्र को जमानत दे दी है।

इससे पहले आरोपी आनंद चौहान को ईडी ने 9 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की ओर से दर्ज केस में चुन्नी लाल, स्टांप पेपर वेंडर जोगिंद्र गाल्टा, एमडी तरानी इन्फ्रास्क्चर वकामुल्ला चंद्रशेखर और लवण कुमार रोच, प्रेम राज और राम प्रकाश भाटिया की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्तता के चलते उन्हें आरोपी बनाया गया है।

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलावीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’