लाइव न्यूज़ :

मोहन मध्य प्रदेश में और विष्णु छत्तीसगढ़ में आज संभालेंगे कमान, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह समेत कई दिग्गज हो सकते हैं उपस्थित

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 08:17 IST

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के मनोनीत मुख्यमंत्री आज संभालेंगे सूबे की कमान एमपी में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ दोनों शपथ समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और सीएम योगी समेत कई नेता हो सकते हैं शामिल

भोपाल/रायपुर: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

जानकारी के मुताबिक मोहन यादव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि विष्णु साई दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सीएम पद की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि भोपाल और रायपुर में आयोजित होने वाले दोनों मनोनीत मुख्यमंत्रियों के पर शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री समेत तमाम दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी इस बार मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। जी हां, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बनाया है लेकिन चूंकि उपमुख्यमंत्री का पद संवैधानिक नहीं होता। इस कारण से दोनों वरिष्ठ मंत्री के तौर पर ही शपथ लेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।

इस संबंध में मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्म ने कहा, "हमारे नव मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनका मंत्रिमंडल बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। यह ऐतिहासिक शपथ समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।”

वहीं अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां के बीजेपी नेता विजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि शपथ समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के शपथ समारोह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, कई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई भाजपा राज्य के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं।"

वहीं छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सरकार के मंत्रीमंडल के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी नेता विजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह सीएम का विशेषाधिकार है, चाहे वह कल करें या उसके बाद सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

मालूम हो कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट में 163 सीटें जीतकर शानदार जनादेश हासिल किया है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस महज 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर सिमट गई थी। यहां एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को हुई थी। वहीं छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं।

टॅग्स :मोहन यादवविष्णु देव सायBJPमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार