लाइव न्यूज़ :

Modi's Swearing-In Ceremony: मोहम्मद मुइज्जू से लेकर शेख हसीना तक, ये है मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं की सूची

By रुस्तम राणा | Updated: June 8, 2024 14:54 IST

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।

Open in App
ठळक मुद्दे9 जून को शाम करीब 7 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को निमंत्रण मिलाविदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति में उन नेताओं की घोषणा की, जिन्होंने ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कियामालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू उन पड़ोसी नेताओं में शामिल हैं, जो पीएम मोदी को शपथ लेते देखने के लिए भारत आएंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रविवार 9 जून को शाम करीब 7 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को निमंत्रण मिला है। किस नेता को आमंत्रित किया गया है, इस बारे में अटकलों के बीच, विदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति में उन नेताओं की घोषणा की, जिन्होंने ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू उन पड़ोसी नेताओं में शामिल हैं, जो पीएम मोदी को शपथ लेते देखने के लिए भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है।

जिन नेताओं ने आमंत्रण स्वीकार किया है:

विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि "श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम रानिल विक्रमसिंघे; मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू; सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति महामहिम अहमद अफीफ; बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना; मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद कुमार जगन्नाथ; नेपाल के प्रधानमंत्री महामहिम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'; और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे ने भाग लेने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के अलावा, नेता उसी शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशेख हसीनामालदीवश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज