लाइव न्यूज़ :

MP New CM: CM मोहन यादव के राजतिलक में शामिल होंगे मोदी-योगी-शाह

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 12, 2023 18:01 IST

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कल शपथ लेंगे। सीएम मोहन यादव के शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मोहन यादव के शपथ समारोह में देश की हस्तियां होंगी शामिलभोपाल में दो घंटे तक रहेगा वीआईपी का जमावड़ामोहन यादव साढ़े 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

मोदी-योगी-शाह शामिल होंगे शपथ समारोह कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखें तो, सुबह 11:00 बजे पीएम मोदी भोपाल आएंगे। जहां वह सीधे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां नए सीएम मोहन यादव के शपथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्री गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शपथ कार्यक्रम के दौरान 2 घंटे तक वीआईपी और वीवीआइपी का भोपाल में डेरा रहेगा।

भोपाल में शपथ कार्यक्रम के दौरान बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

 राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह 9:00 बजे से लेकर लाल परेड मैदान के आसपास यातायात बदली रहेगी। लिली टॉकीज़ चौराहा से लेकर लाल परेड मैदान रोशनपुरा पॉलिटेक्निक चौराहा बाणगंगा और कोर्ट चौराहे से लाल परेड मैदान की ओर आवाजाही को बंद कर दिया जाएगा। सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

शहर को नई सरकार के लिए सजाया जा रहा

पॉश कॉलोनी से लेकर वीआईपी के गुजरने वाली सड़कों को किया जा रहा चकाचक। भोपाल में कल होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर पूरा जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। भोपाल के पॉश इलाकों से लेकर राजधानी की सड़कों पर डामरीकरण का काम हो रहा है । सड़कों को चमकाने के साथ साफ सफाई को दुरुस्त किया जा रहा है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो