लाइव न्यूज़ :

मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्कल से की बात, कोविड-19 टीके पर की चर्चा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्ता की और उन्हें भारत में कोविड-19 के टीके से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मर्केल को आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से विश्व को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस वर्ष हम जर्मनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और सामरिक भागीदारी की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस मौके पर चांसलर मर्केल से वीडियो कॉल के जरिए उपयोगी वार्ता हुई।’’

उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में निजी प्रतिबद्धता के लिए मर्केल की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी हमने विचारों का आदान प्रदान किया।’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी ने यूरोपीय और वैश्विक मंच पर स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए चांसलर मर्केल की लंबे समय से चली आ रही भूमिका को सराहा। साथ ही उन्होंने भारत तथा जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में दिशा प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

दोनों नेताओं ने पारस्परिक महत्व के प्रमुख मुद्दों सहित कोविड-19 महामारी से निपटने, द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों तथा विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने चांसलर मर्केल को कोरोना के टीके के विकास से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से विश्व को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान के मुताबिक, ‘‘उन्होंने जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों में संक्रमण की नयी लहर को फैलने से जल्द से जल्द रोकने में सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।’’

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के जर्मनी के निर्णय का स्वागत किया और आपदा रोधी मूल संरचना (सीडीआरआई) के लिए गठबंधन के अंतर्गत जर्मनी के साथ सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई।

बयान में कहा गया कि इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और सामरिक भागीदारी की 20वीं वर्षगांठ के महत्व को रेखांकित करते हुए दोनों नेताओं ने इस अवसर पर इसी वर्ष छठा अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने और एक महत्वाकांक्षी एजेंडा निर्धारित करने पर भी सहमति व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम