लाइव न्यूज़ :

कचरे का शहर बन गया है बेंगलुरू : मोदी

By भाषा | Updated: May 4, 2018 05:53 IST

मोदी ने नगर के बाहरी हिस्से में एक चुनावी सभा में कहा कि कर्नाटक के युवाओं ने बेंगलुरू को सिलिकॉन वैली में बदल दिया लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे ‘‘ वैली ऑफ सिन ’’ में बदल दिया।

Open in App

बेंगलुरू, चार मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सिद्धरमैया सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसने बेंगलुरू को ‘‘ कचरे का शहर तथा सिलिकॉन वैली को पाप की घाटी ( वैली ऑफ सिन )’’ में बदल दिया है। उन्होंने दावा किया कि बेंगलुरू की बागों के नगर के रूप में सराहना की जाती थी। लेकिन कर्नाटक सरकार इसे कचरे के शहर में बदलना चाहती है। उन्हें शहर की जरूरतों को लेकर कोई चिंता नहीं है।मोदी ने नगर के बाहरी हिस्से में एक चुनावी सभा में कहा कि कर्नाटक के युवाओं ने बेंगलुरू को सिलिकॉन वैली में बदल दिया लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे ‘‘ वैली ऑफ सिन ’’ में बदल दिया।

कर्नाटक चुनाव की विशेष कवरेज यहां पढ़ेंउन्होंने कहा कि कर्नाटक के प्रतिभाशाली युवाओं ने इस शहर को कंप्यूटर राजधानी बनाया लेकिन पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने इसे ‘‘ अपराध की राजधानी ’’ में बदल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है लेकिन कांग्रेस कर्नाटक में हत्या करने में सुगमता सुनिश्चित कर रही है। वह संभवत : राज्य में भाजपा , आरएसएस और हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की कई घटनाओं का जिक्र कर रहे थे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र से कर्नाटक के लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 2013 में कांग्रेस ने हर जिले में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का वादा किया था लेकिन 2018 में उन्होंने इसे बदल दिया और हर तीन जिलों पर एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की बात की। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज