लाइव न्यूज़ :

मोदी ने 75वें स्वाधीनता दिवस पर नेहरू, आंबेडकर सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को देश की आजादी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस से लेकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहब आंबेडकर सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों और अपने प्राणों की आहूति देने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया।

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ने कहा कि ऐसे समय में जब देश आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है आज इन सभी संघर्ष के पुरोधाओं को प्रणाम करने का वक्‍त है जिसके वह हकदार भी हैं।

उन्होंने कहा कि आज आजादी के इस अमृत महोत्‍सव के पावन पर्व पर देश अपने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, राष्‍ट्र रक्षा में अपने आप को दिनरात खपाने वालों को नमन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी को जन आंदोलन बनाने वाले पूज्‍य बापू हों या आजादी के लिए अपना सब कुछ न्‍यौछावर करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चन्‍द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिवीर हों, देश आज उन्हें नमन कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्‍ट्र में बदलने वाले सरदार वल्‍लभ भाई पटेल हों, भारत के भविष्‍य की दिशा निर्धारित करने वाले, रास्‍ता तय कराने वाले बाबा साहब आंबेडकर सहित हर व्‍यक्ति को, हर व्‍यक्तित्‍व को देश आज याद कर रहा है। देश इन सभी महापुरुषों का ऋणी है।’’

प्रधानमंत्री ने आजादी की लड़ाई में कुर्बान होने वाली देश की वीरांगनाओं को भी इस अवसर पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कड़ी में उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई, चित्‍तूर की रानी चेन्नम्मा, रानी गाइदिन्ल्यू (नगालैंड) और असम में मातंगिनी हाजरा के पराक्रम को याद किया।

भारत को ‘‘बहुरत्‍ना वसुंधरा’’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के हर कोने में और हर कालखंड में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिन्होंने इस राष्‍ट्र को बनाया भी है और आगे भी बढ़ाया लेकिन उनके नाम भी शायद इतिहास की तारीख में नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे अनगिनत लोगों, ऐसे हर व्‍यक्तित्‍व का मैं वंदन करता हूं। उनका अभिनंदन करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने सदियों तक मातृभूमि, संस्‍कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया और गुलामी की कसक व आजादी की ललक इस देश ने सदियों तक कभी नहीं छोड़ी।

उन्होंने ‘‘जय-पराजय आते रहे लेकिन मनमंदिर में बसी हुई आजादी की आकांक्षा को कभी खत्‍म होने नहीं दी। आज इन सभी संघर्ष के पुरोधा, सदियों के संघर्ष के पुरोधा, उन सबको भी प्रणाम करने का वक्‍त है और वे प्रणाम के हकदार भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी