लाइव न्यूज़ :

Video: पहलीबार एथेंस पहुंचे मोदी का हुआ भव्य स्वागत, बजाए गए ढोल, लगाए गए नारे, पीएम ने वीडियो किया शेयर

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2023 14:07 IST

पीएम मोदी ने स्वागत के वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ग्रीस में स्पेशल स्वागत।  

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समुदाय के लोगों द्वारा पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गईपीएम ने एक्स पर स्वागत की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ग्रीस में स्पेशल स्वागतMEA के मुताबिक, यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 40 वर्षों में ग्रीस की पहली यात्रा है

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर ग्रीस की यात्रा के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी 40 साल में देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री है।

एथेंस पहुंचे पीएम मोदी का यहां भव्य स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई। जब पीएम मोदी वहां पहुंचे तो भारतीय सिख समुदाय के लोग तिरंगा हाथों लिए पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। उनके स्वागत में ढोल की थाप के साथ भांगड़ा संगीत बजाया गया। लोग खुशी से नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी ने स्वागत के वीडियो को एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ग्रीस में स्पेशल स्वागत।  

इससे पूर्व विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री ग्रीस के प्रधानमंत्री महामहिम क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर 25 अगस्त 2023 को ग्रीस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 40 वर्षों में ग्रीस की पहली यात्रा होगी।"

इसमें आगे कहा गया, "भारत और ग्रीस के बीच सभ्यतागत संबंध हैं, जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार और निवेश और लोगों से लोगों के संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से मजबूत हुए हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीAthensMinistry of External Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारत15 साल बाद ममता बनर्जी की विदाई?, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार?, 4 एग्जिट पोल में भाजपा और 2 में तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, देखिए सीट आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

भारतJabalpur Cruise Accident: मौत भी नहीं जुदा कर पाई ममता; एक-दूसरे को थामे मिले मां-बेटे के शव, क्रूज दुर्घटना की सबसे दर्दनाक तस्वीर

भारतबंगाल चुनाव हार रहीं ममता बनर्जी?, उपेंद्र कुशवाहा और राजीव रंजन प्रसाद ने कहा-हारने के बाद दीदी कह सकें ईवीएम से छेड़छाड़, वीडियो

भारतयूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान

भारतBargi Dam Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों का सफल रेस्क्यू