लाइव न्यूज़ :

युवाओं पर बोले मोदी: यह ‘कर सकते हैं वाली पीढ़ी’ है, जो हर लक्ष्य हासिल कर सकती है

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त देश के युवाओं पर पूरा भरोसा होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह “कर सकते हैं वाली पीढ़ी (कैन डू जेनरेशन)” है, जो हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है।

आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह भविष्यवक्ता नहीं हैं, लेकिन कर्म में विश्वास रखते हैं।

देश के युवाओं पर अपने भरोसे को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, “यह वह पीढ़ी है जो कर सकने में विश्वास रखती है और वह हर लक्ष्य हासिल कर सकती है।” उन्होंने कहा, “मैं कर्मफल में विश्वास रखता हूं। मुझे देश के युवाओं पर भरोसा है। मेरा विश्वास है देश की बहनों पर, देश की बेटियों पर। मेरा विश्वास है देश के किसानों और देश के पेशवरों पर।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी अवरोधक में भारत के 21वीं सदी के सपनों और आकांक्षाओं को रोकने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी जीवन शक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन का समापन एक कविता से किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र