लाइव न्यूज़ :

"मोदी जी, 'नई गारंटी' से पहले 'पुरानी गारंटी' का तो हिसाब दीजिए", राहुल गांधी ने 'एक्स' पर किये पोस्ट में साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2024 11:24 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर "किसानों की आय दोगुनी करने" से लेकर "काला धन वापस लाने" तक कई बातों को लेकर उनपर बेहद तीखा हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी पर बोला हमलाराहुल गांधी ने पीएम मोदी को "किसानों की आय दोगुनी करने" से लेकर "काला धन" के वादे पर घेराराहुल ने पीएम मोदी पर देश में युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने में फेल होना का आरोप लगाया

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर "किसानों की आय दोगुनी करने" से लेकर "काला धन वापस लाने" तक कई बातों को लेकर उनपर बेहद तीखा हमला किया है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर देश में युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने में फेल होने का भी आरोप लगाया है।

केरल के वायनाड से लोकसभा के सांसद राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एर पोस्ट में पीएम मोदी पर भारी तंज कसते हुए कहा, "मोदी जी ‘नई गारंटियों’ से पहले ‘पुरानी गारंटियों’ का हिसाब करो।"

कांग्रेस नेता ने अपने सोशल पोस्ट में कहा, "हर साल 2 करोड़ नौकरियों की गारंटी झूठी। किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी झूठी। काला धन वापस लाने की गारंटी झूठी। महंगाई कम करने की गारंटी झूठी। हर खाते में 15 लाख रुपये की गारंटी झूठी। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी झूठी। 100 स्मार्ट शहर बनाने की गारंटी झूठी। रुपये को मजबूत करने की गारंटी झूठी। चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी झूठी। न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी झूठी।"

इसके साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर कुठाराघात करते हुए दावा किया, ''10 सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं।''

आरोपों की लंबी फेहरिश्त के बाद राहुल गांधी ने एक्स के लिए पोस्ट में आखिर में लिखा, ''भाजपा सरकार का मतलब है झूठ और अन्याय की गारंटी, कांग्रेस देश के सपनों के साथ न्याय करेगी।''

मालूम हो कि राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर यह हमला उस वक्त हुआ है, जब पंजाब के कुछ किसान यूनियनें मोदी सरकार को उनसे किए गए वादों की याद दिलाने के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च कर रही हैं। किसानों साल भर के किये आंदोलन के दौरान फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून की मांग अब भी कर रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार