लाइव न्यूज़ :

फिजूल खर्जी में 20 प्रतिशत कटौती की तैयारी में मोदी सरकार, वीवीआईपी के भोजन और यात्राओं के खर्च पर लगाम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 08:15 IST

सभी मंत्रालयों से यात्रा, खाने और कॉन्फ्रेंस पर होने पर होने वाले खर्च को 20 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस तिमाही में खर्च की सीमा 33 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी पर लाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खर्च में कटौती की शुरुआत स्वयं से की है।

केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फिजूल खर्ची पर 20 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया है। इसमें यात्राएं और खाना पर होने वाले खर्च शामिल होंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला हाल ही में हुई इनवेस्टमेंट और ग्रोथ (सीसीआईजी) की कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक सभी मंत्रालयों से यात्रा, खाने और कॉन्फ्रेंस पर होने पर होने वाले खर्च को 20 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया गया है। सीसीआईजी ने वित्त और राजस्व मंत्रालय से इस विषय में जरूरी कदम उठाने को कहा है।

इस वित्त वर्ष में उम्मीद से कम राजस्व मिलने के बाद केंद्र सरकार ने खर्चों में कटौती की नीति अपनाने की शुरुआत की है। इसके तहत सरकारी खर्च में कटौती की जा रही है और इस तिमाही में खर्च की सीमा 33 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी पर लाई गई है।

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खर्च में कटौती की शुरुआत स्वयं से की है। उन्होंने अपना निजी स्टाफ 50 फीसदी कम कर दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियां की संख्या में 15 फीसदी की कटौती की है। उन्होंने सभी मंत्रियों को खर्च में 20 फीसदी की कटौती करने के भी निर्देश दिए हैं।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने अपने खर्च को कम करने के लिए कदम उठाए हों। अक्टूबर 2014 में विभागों से नॉन-प्लान एक्पेंडिचर को 10 प्रतिशत तक कटौती करने के लिए कहा गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज