लाइव न्यूज़ :

एक साल में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 केंद्रीय मंत्रियों ने सात कृषि भूमि समेत 21 संपत्तियां खरीदीं

By विशाल कुमार | Updated: October 19, 2021 09:51 IST

78 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में से वित्तीय वर्ष 2020-21 में संपत्ति की खरीद की घोषणा करने वालों में तीन कैबिनेट मंत्री शामिल- विदेश मंत्री एस. जयशंकर, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, और जहाजरानी और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, और नौ राज्य मंत्री शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसंपत्ति खरीद की घोषणा करने वालों में तीन कैबिनेट मंत्री और नौ राज्य मंत्री शामिल हैं.अप्रैल 2020 से 21 संपत्ति खरीद की घोषणा की जिसमें सात कृषि भूमि शामिल हैं.केंद्रीय मंत्री ईरानी और पांच राज्य मंत्रियों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में संपत्ति खरीदी.

नई दिल्ली: पिछले साल पहले कोविड लॉकडाउन से 12 महीनों की अवधि में 12 केंद्रीय मंत्रियों या उनके परिवार के सदस्यों ने असम से तमिलनाडु तक कृषि और गैर-कृषि भूमि और दिल्ली में एक अपार्टमेंट सहित देश भर में संपत्ति खरीदी. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर उनकी संपत्ति की घोषणा से हासिल हुई है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 78 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में से वित्तीय वर्ष 2020-21 में संपत्ति की खरीद की घोषणा करने वालों में तीन कैबिनेट मंत्री शामिल- विदेश मंत्री एस. जयशंकर, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, और जहाजरानी और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और नौ राज्य मंत्री शामिल हैं.

कुल मिलाकर 12 मंत्रियों ने पीएमओ की वेबसाइट पर अप्रैल 2020 से 21 संपत्ति खरीद की घोषणा की जिसमें सात कृषि भूमि शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री ईरानी और पांच राज्य मंत्रियों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में संपत्ति खरीदी.

12 मंत्रियों के अलावा, कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह और उनकी पत्नी ने इस अवधि के दौरान दो संपत्तियों की बिक्री की सूचना दी, जो पिछले वित्तीय वर्ष में घोषित संपत्ति की लागत के लगभग चार गुना और छह गुना से अधिक थी.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयूनियन मिनिस्ट्र ऑफ स्टेटCabinetस्मृति ईरानीसर्बानंद सोनोवालSarbananda Sonowal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल