लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार विजय माल्या, नीरव मोदी, संजय भंडारी जैसे भगोड़ों को लाएगी देश में वापस, एनआईए, ईडी और सीबीआई मिलकर करेंगी सर्जिकल स्ट्राइक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2024 10:34 IST

मोदी सरकार देश के साथ करोड़ों-अरबों की ठगी करने वाले संजय भंडारी, नीरव मोदी और विजय माल्या को उनके सिखचों से खिंचकर स्वदेश लाने की तैयारी में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े संजय भंडारी, नीरव मोदी और विजय माल्या को स्वदेश लाने में जुटी मोदी सरकार सरकार ने इन चूनाबाजों के देश वापसी की कमर कसी, इन्होंने देश के साथ की है अरबों की हेराफेरीइसके लिए सीबीआई, ईडी और एएनआई के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम यूके जा रही है

नई दिल्ली: मोदी सरकार देश के साथ करोड़ों-अरबों की ठगी करने वाले और देश छोड़कर विदेशों में छुपे हुए जालसाजों को उनके सिखचों से खिंचकर स्वदेश लाने की तैयारी में जुट गई है। जी हां, भारत सरकार ने उन चूनाबाजों को देश वापस लाने के लिए कमर कस ली है, जिन्होंने देश के करोड़ों करदाताओं की गाढ़ी कमाई को लेकर विदेश चंपत होने का काम किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, "रक्षा डीलर संजय भंडारी, हीरा व्यापारी नीरव मोदी और किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या सहित भारत के सर्वाधिक वांछित भगोड़ों के प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय टीम जल्द ही लंदन जाएगी।"

बताया जा रहा है कि सरकार देश से घपला करके विदेश भागने वालों की जल्दी वापसी के लिए तेजी से काम करने का मूड बना रही है। इसके अलावा जांच एजेंसियों की टीमे लंदन में आराम फरमा रहे सभी भगोड़ों की अवैध कमाई का पता लगाने का प्रयास करेगी, जो उन्होंने भारत से लूटे गये पैसों से ब्रिटेन सहित अन्य देशों में खरीदी है।

खबरों के अनुसार भगोड़ों को विदेश से लाने वाले दल की अगुवाई विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। इसके लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां के अधिकारियों के साथ बैठकें भी तय कर ली हैं। भारत से जा रहे अधिकारियो की कोशिश होगी कि वो इन बैठकों में उन सबूतों को इकट्ठा करेंगे, जिनसे पता चल सके कि इस सभी भगोड़ों ने लंदन में कितनी संपत्ति जमा की है और उनके बैंक खातों में किस तरह के लेनदेन हुए हैं।

मालूम हो कि हथियार डीलर संजय भंडारी साल 2016 में फरार है। इससे पहले आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने यूपीए सरकार के दौरान हुए कई रक्षा सौदों की जांच शुरू की थी। ईडी के मुताबिक संजय भंडारी ने दलाली के पैसों से लंदन और दुबई में करोड़ों-अरबों की संपत्ति बनाई है। जिन संपत्तियों को बाद में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी कहे जाने वाले सीसी थंपी के कंपनियों के नाम कर दिया गया था।

टॅग्स :मोदी सरकारविजय माल्यानीरव मोदीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयएनआईएUKLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष