लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने IT कंपनी के लिए जारी किया नया निर्देश, ‘घर से काम करने’ संबंधी समय-सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: July 22, 2020 01:42 IST

दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।केवल अति महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी को ही कार्यालय जाने की अनुमति दी गई है। भारत में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार तक 11.55 लाख को पार कर चुके हैं।

नयी दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए घर से काम करने के लिए जारी निर्देशों को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी। दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्वीट में कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है।’’

वर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं और केवल अति महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी ही कार्यालय जा रहे हैं।

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। www.covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार रात 11:30 बजे तक देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख 92 हजार 151 हो चुकी है।

मंगलवार को 37238 नए केस सामने आए, जबकि 670 लोगों की मौत हुई। कोरोना के कारण अब तक देश में 28769 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख 10 हजार 665 है, जबकि 7 लाख 52 हजार 312 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

यह लगातार छठा दिन रहा जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक दिन में 35 हजार पार की

भारत में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार तक 11.55 लाख को पार कर चुके हैं, जबकि 28,084 लोगों की मौत हो चुकी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज