लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार नहीं चाहती देश में हो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव", केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर केंद्र को घेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2024 07:58 IST

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की इच्छुक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर जताई हैरानीवेणुगोपाल ने कहा कि मोदी की सरकार देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की इच्छुक नहीं हैइससे पहले मोदी सरकार ने चुनाव आयुक्त की चयन प्रकिया से मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया था

चेन्नई: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पूरा देश चिंतित है लेकिन केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की इच्छुक नहीं है।

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "यह काफी चौंकाने वाली खबर है। चुनाव की घोषणा से ठीक पहले एक चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा दे दिया है। आयोग के पास अब केवल एक ही चुनाव आयुक्त हैं। आखिर इस चुनाव आयोग में हो क्या रहा है? पूरा देश चिंतित है। दरसल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नहीं चाहती है कि इस देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों।''

उन्होंने कहा, "इससे पहले सरकार ने चुनाव आयुक्त की चयन प्रकिया से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया। उन्होंने चयन समिति में सीजेआई के स्थान पर एक कैबिनेट मंत्री को शामिल किया। जिससे चुनाव आयुक्त की नियुक्ति अब एक सरकारी मामला बन गया है। सरकार ने आयोग के आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता को पूरा तरह से खत्म कर दिया है।"

वेणुगोपाल ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर चिंता जताते हुए कहा, "यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है।"

उन्होंने कहा, ''चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था कैसे काम कर रही है और सरकार उन पर किस तरह से दबाव डालती है। यह साफ नजर आ रहा है। इसमें कोई पारदर्शिता नहीं बची है।''

बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा, "2019 के चुनावों के दौरान तत्कालीन चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पीएम को क्लीन चिट देने के खिलाफ अपनी असहमति जताई थी। उसके बाद उन्हें लगातार पूछताछ का सामना करना पड़ा। मोदी शासन का यह रवैया इस बात को दर्शाता है यह सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट करने पर तुली हुई है।”

मालूम हो कि चुनाव आयोग से इस्तीफा देने वाले आयुक्त अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयोग में बतौर आयुक्त अपना कार्यभार संभाला था। भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी रहे अरुण गोयल आयोग में आने से पहले संस्कृति मंत्रालय के सचिव भी रहे।

इसके अलावा अरुण गोयल दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, श्रम और रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार और वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव भी रहे थे।

टॅग्स :KC Venugopalमोदी सरकारनरेंद्र मोदीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी