लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार नहीं जानती देश में कितने घुसपैठिए, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 6, 2020 08:08 IST

एक सवाल के जवाब में मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि वैध दस्तावेजों के आधार आने और वीजा की समय सीमा बीतने के बाद भी हजारों बांग्लादेशी नागरिक भारत में रह रहे थे. 2017 में ऐसे 25,942 लोग थे.

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में इनकी ऐसे लोगों की संख्या 49,645 और 2019 में 35,055 दर्ज की गई. इनमें से सबसे अधिक 2236 लोग नाइजीरिया और 795 बांग्लादेश के थे.

गृहमंत्री अमित शाह समय-समय पर अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों द्वारा देश के संसाधनों के उपभोग का हवाला देकर उन्हें बाहर करने की बात सार्वजनिक रूप से कहते रहे हों लेकिन वास्तव में सरकार को ऐसे लोगों के बारे में जानकारी ही नहीं है. हालांकि सरकार ने माना है कि बिना वैध दस्तावेजों के विदेशी नागरिक देश में आ जाते हैं.

गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि बिना वैध दस्तावेजों के भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी सहित दूसरे देशों के विदेशी नागरिकों का पता लगाना और उन्हें वापस भेजना एक सतत प्रक्रि या है. क्योंकि वह अवैध रूप से भारत में घुसते हैं इसलिए उनके बारे में सटीक आंकड़े जुटाना संभव नहीं है. एक सवाल के जवाब में मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि वैध दस्तावेजों के आधार आने और वीजा की समय सीमा बीतने के बाद भी हजारों बांग्लादेशी नागरिक भारत में रह रहे थे. 2017 में ऐसे 25,942 लोग थे.

2018 में इनकी ऐसे लोगों की संख्या 49,645 और 2019 में 35,055 दर्ज की गई. अवैध अप्रवासियों के बारे में डॉ. अनिल अग्रवाल के सवाल पर गृह राज्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2017 से जनवरी 2020 तक कुल 3727 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया. जिन्हें बांग्लादेशी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. इनमें से सबसे अधिक 1351 लोग 2019 में पकड़े गए. इस दौरान सबसे अधिक लोग प.बंगाल सीमा पर अवैध रूप से घुसपैठ करते पकड़े गए. निर्वासित किए गए विदेशी नागरिकों के सवाल पर राय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2017, 2018 और 2019 में कुल 5583 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया. इनमें से सबसे अधिक 2236 लोग नाइजीरिया और 795 बांग्लादेश के थे.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पकड़े/निर्वासित किए गए लोग

राज्य 2017201820192020कुल
पश्चिम बंगाल9929001167743133
असम1111080030
मेघायल4739431130
मिजोरम337013
त्रिपुरा1221651268421
कुल117511181351833727

 (जनवरी 2020 तक पकड़े गए लोगों के आंकड़े)

टॅग्स :लोकमत समाचारनागरिकता संशोधन कानूनबांग्लादेशमोदी सरकारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण