लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कोरोना से बचाव के साथ लोगों से मतदान की अपील की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 08:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का पालन करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र के इस उत्सव को समृद्ध बनाने का आह्वान किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के आखिरी दौर का मतदान हो रहा है। मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि वे कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करें।’’

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आठवें और अंतिम चरण के तहत राज्य की 35 सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

इस चरण में 84 लाख से ज्यादा मतदाता विधानसभा की 35 सीटों पर 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मुर्शिदाबाद और बीरभूम की 11-11 विधानसभा सीटों, मालदा की छह और कोलकाता की सात विधानसभा सीटों के लिये 11860 मतदान केंद्र पर मत डाले जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम