लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू कानून मंत्री के पद से हटाए गए, अर्जुन राम मेघवाल को मिली जिम्मेदारी

By विनीत कुमार | Published: May 18, 2023 10:19 AM

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव किया गया है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू अब कानून मंत्री नहीं होंगे, अर्जुन राम मेघवाल को मिली जिम्मेदारी।रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय संभालेंगे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी।रिजिजू को 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान मोदी सरकार में कानून मंत्री बनाया गया था।

नई दिल्ली: साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। किरेन रिजिजू अब कानून मंत्री नहीं होंगे। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाने का फैसला किया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा जाएगा। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से एक बयान जारी कर कैबिनेट में बदलाव की जानकारी दी गई। 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

2021 में रिजिजू बने थे कानून मंत्री

अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद रिजिजू को 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान कानून मंत्री बनाया गया था। उनसे पहले रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री थे। रिजिजू ने 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वह अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने थे। हालांकि, 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद 2014 में चुनाव में जीत के बाद उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। साल 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले दो साल के लिए उन्हें खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।

रिजिजू से छिना कानून मंत्री का पद, विपक्ष ने कसा तंज

किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाए जाने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'किरण रिजिजू अब कानून नहीं भू विज्ञान मंत्री हैं। कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। वे अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे। गुड लक मेरे दोस्त।' 

वहीं, शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, 'क्या महाराष्ट्र के फैसले की शर्मिंदगी के कारण या मोदानी-सेबी जांच को लेकर ऐसा किया गया?'  

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, 'पिछले कुछ समय से कानून मंत्री के तौर किरेन रिजिजू द्वारा जजों की नियुक्ति और अदालतों के काम करने के तौर तरीकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों और हस्तक्षेप ने मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं, सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने कानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।'

टॅग्स :किरेन रिजिजूनरेंद्र मोदीArjun Ram Meghwalद्रौपदी मुर्मूकपिल सिब्बलअलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो

भारतVaranasi Lok Sabha Seat 2024: 'बनारस में मोदी जी की चाय गर्म है', पप्पू चायवाला ने कही दिल की बात

भारतPM Modi in Varanasi: दशाश्वमेध घाट पर 1000 ड्रोन का शो, छह किमी लंबा रोड शो, बनारस में रात्रि विश्राम कर कल करेंगे नामांकन, जानें शेयडूल

भारतWoman Crying For Narendra Modi: फफक-फफक कर रोने लगी महिला, मोदी से कहा, 'सपना पूरा हो गया', वीडियो वायरल

भारतHajipur, Muzaffarpur and Saran seat rally: “ना नीमन गितिया गाइब, ना मंडवा में जाइब”, बिहार में पीएम मोदी की तीन रैली, लालू यादव पर तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतSushil Kumar Modi dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे वरिष्ठ भाजपा नेता

भारतMaharashtra: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; बीएमसी ने बिलबोर्ड को बताया अवैध

भारतVIDEO: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं से आईडी जांच के लिए बुर्का हटाने को कहा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

भारतभारतीय पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में मिला 'पंजाबी डायस्पोरा के बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

भारतLok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य