लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत को कैबिनेट से मंजूरी, 5 लाख तक का इलाज अब फ्री में

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 21, 2018 22:11 IST

इस योजना का लाभ देश के 10 करोड़ परिवारों को होगा। केंद्र सरकार इस योजना पर 85,217 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च; केंद्र सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाआयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम को मंजूरी दे दी है। 21 मार्च की शाम को हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने इसको पास किया है। इस योजना को मोदीकेयर भी कहा जाता है। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों के लिए 5 लाख रुपये के बीमा कवर का ऐलान किया गया है।कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ मिशन को जारी रखने पर भी अपनी सहमति जताई है। यह योजना 31 मार्च 2020 तक लागू रहेगी। जिसके लिए केंद्र सरकार 85,217 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कैबिनेट की बैठक में सरोगेसी (रेग्युलेशन) बिल में संशोधनों को भी मंजूरी दे दी गई। यह बिल सरोगेसी को नियंत्रित करने के इरादे से लाया गया है।  आयुष्मान भारत की योजना पर निगरानी रखने के लिए भी एक अथॉरिटी बनाई जाएगी। इस योजना पर केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 फीसदी खर्च करेगी।आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर साल में मिलेगा। इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए एक साल में 30 हजार रुपये का ही बीमा कवर मिलता था। इस योजना से कोई भी व्यक्ति 5 लाख तक का इलाज फ्री में करा सकेगा। लेकिन यह फायदा तभी मिलेगा जब बीमारी बड़ी हो या मरीज अस्पताल में भर्ती होने होने वाला होगा। लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों का फायदा छोटे और बड़े हर तरह के बीमार लोगों को तुरंत मिलेगा। 

यहां एक फायदा यह भी है कि 5 लाख रुपये तक का बीमा एक परिवार कई लोग भी ले सकते हैं, जिनकी हालत काफी गंभीर हो। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई रोक नहीं है। हालांकि इस योजना का फायदा किसको मिलेगा इसका फैसला आर्थिक आधार पर होगा। इस योजना के दायरे में आने वाले परिवारों को सरकारी और चुने हुए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल