लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet 2019: कर्नाटक के दो प्रभावशाली समुदायों को मंत्रिपरिषद में दी गई जगह

By भाषा | Updated: May 31, 2019 08:25 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत नए मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के दो प्रभावशाली समुदायों को बराबर रूप से जगह दी गई है। कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष रह चुके डी वी सदानंद गौड़ा और प्रह्लाद जोशी के साथ बेलगाम के सांसद सुरेश अंगड़ी को नए मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।

जोशी और अंगड़ी को मंत्रिपरिषद में जगह देकर भाजपा उत्तरी कर्नाटक में अपना जनाधार और मजबूत करने की कोशिश में हैं। हालांकि, भाजपा यहां पहले से ही मजबूत स्थिति में है। हालिया लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दक्षिण भारत में भी अपनी पैठ बनाई। कर्नाटक में भाजपा को 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल हुई।

सदानंद गौड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वह मोदी सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं, जोशी और अंगड़ी दोनों चार बार से सांसद हैं और मंत्री के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल होगा। निर्मला सीतारमण पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रह चुकी हैं और उन्हें इस सरकार में भी जगह दी गई है।

वह राज्य सभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करती हैं। गौड़ा और अंगड़ी को मंत्रिपरिषद में जगह देकर भाजपा सरकार ने राज्य के दो प्रभावशाली समुदायों क्रमश: वोक्कालिगा और लिंगायत को प्रतिनिधित्व दिया है। जोशी ब्राह्मण हैं। इस समुदाय का वोट बैंक राज्य में ज्यादा नहीं है और यह लंबे समय से भाजपा के प्रति वफादार रहे हैं। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज