लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा का बदलेगा तौर-तरीका, 64 साल पुरानी गाइडलाइंस की जगह लेगी नई रूल बुक

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 16, 2022 19:41 IST

अभी तक प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन 64 साल पहले यानी की वर्ष 1958 में बनी नियमावली के अनुसार ही चल रहा है। अब इसे बदले जाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान ने सहमति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्दे1958 में बनी नियमावली के अनुसार चल रही है यूपी विधानसभा की प्रक्रियाअब इसे बदले जाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान ने सहमति जताई हैनए साल में सदन की कार्यवाही इसी नई रुल बुक के तहत संचालित की जाएगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा की देश की सबसे बड़ी विधानसभा है। कुल 403 सदस्यों वाली यूपी की विधानसभा गत मई में पेपर लेस हो गई थी और विधानसभा का कामकाज ई-विधान से तहत होने लगा था। इस बड़े बदलाव के बाद अब सदन की कार्यवाही को नए रूप-रंग में प्रदान करने पर सहमति बन गई है। जिसके तहत अब सदन संचालन की पुरानी गाइड लाइन को बदला जाएगा। अभी तक प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन 64 साल पहले यानी की वर्ष 1958 में बनी नियमावली के अनुसार ही चल रहा है। अब इसे बदले जाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान ने सहमति जताई है।

ऐसे में अब विधानसभा ने मौजूदा प्रावधानों में बदलाव करने की जगह नई रूल बुक लाई जाएगी। उम्मीद है नए साल में सदन की कार्यवाही इसी नई रुल बुक के तहत संचालित की जाएगी। ऐसे होने पर यूपी की विधानसभा देश के अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल बनेगी और देश के अन्य राज्यों की विधानसभा में भी पुरानी गाइड लाइन बदलने की शुरुआत होगी। 

यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे की देखरेख में इस संबंध के कार्य होने लगा है। लंबे समय से राज्य में प्रमुख सचिव विधानसभा के पद पर कार्यरत प्रदीप दुबे ने यूपी विधानसभा में कई ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। उनकी ही देखरेख में गत मई में विधानसभा की कार्यवाही ऑनलाइन होने लगी। विधानसभा में सभी सदस्यों के सीटों पर सैमसंग के टैबलेट लगाए गए। इन टैबलेट को सदस्य और मंत्री अपने नाम या फिर फिंगर प्रिंट के माध्यम से खोलकर विधानसभा में रखे जाने वाले प्रश्नों और उनके उत्तरों को पढ़ने लगे।

यही नहीं ई-विधान ऐप के तहत विधानसभा की कार्यवाही भी में भी वह ऑनलाइन हिस्सा लेने लगे और अन्य लोग भी अपने जनप्रतिनिधियों के व्यवहार, उनके द्वारा उठाये गए प्रश्न, मंत्रियों के जवाब और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने लगे। इस बड़े बदलाव के बाद विधानसभा की बिल्डिंग में भी नए बदलाव किए गए।

इसी क्रम में अब विधानसभा की पुरानी गाइड लाइन बदलने की पहल हुई है। प्रदीप दूबे का कहना है कि विधानसभा में नई तकनीक के आने के बाद 64 साल पुरानी प्रक्रिया और कार्य संचालन की नियमावली को बदले जाने की जरूरत महसूस हुई, जिसके चलते ही इस दिशा में कार्य शुरू किया गया है। इस बदलाव के लिए एक ड्राफ्टिंग कमेटी विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे की देखरेख में बनायी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशUP Legislative Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"