लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मंदिर फिर से खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:33 IST

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य में मंदिरों को पुनः खोलने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को “घंटा नाद” विरोध प्रदर्शन किया और घंटे बजाए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस सप्ताह कस्बा गणपति मंदिर के बाहर इसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए उन पर मामला दर्ज किया था। मनसे के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्ष वसंत मोरे के नेतृत्व में ताम्ब्ड़ी जोगेश्वरी मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मोरे ने कहा, “सभी होटल, बार, मॉल और दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। जब सब कुछ फिर से खुल गया है तब राज्य सरकार हिन्दू त्योहारों पर प्रतिबंध लगा रही है। हमारी मांग है कि मंदिरों और पर्वों पर लगाए गए प्रतिबंध जल्द से जल्द हटाए जाएं।” उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती है तो मनसे अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतउद्धव ठाकरे के लिए झटका, मनसे ने कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में शिंदे गुट का समर्थन किया

भारतBMC Elections 2026 Results: मुंबई में बीजेपी ने उन सभी 3 सीटों पर जीत हासिल की, जहां अन्नामलाई ने किया था प्रचार

भारतBMC Elections 2026: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में, जानें 15 जनवरी को वोटिंग से जुड़ी सारी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र